Athrav – Online News Portal
नोएडा

250 गाड़ियों पर एमवी एक्ट की कार्रवाई, 15 वाहनों को किया सीज, कई वीआईपी गाडिया शामिल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के आस-पास इलीगल पार्किंग और ट्रैफिक वायलेशन की लगातार शिकायत मिलने के बाद डीसीपी नोएडा जोन और एसीपी ट्रैफिक में सेक्टर 126 पुलिस और यातायात पुलिस के सहायता से ट्रैफिक वायलेशन करने वाले वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया और सड़कों पर गलत तरीके किए गए वाहनों हटाने के लिए अनाउंसमेंट भी किया. इसके बावजूद जब लोगों ने अपने वाहन नहीं हटाए तो पुलिस ने इन अवैध रूप से खड़े 15 वाहनों को सीज किया और 20 वाहनों को टो कर उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा दिया.  इस दौरान 30 गाड़ियां ऐसी मिली जिन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जिन्हें उतारने के बाद, उनका चालान किया गया.  इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले लगभग 250 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई है.

Related posts

तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर और एंबुलेंस को मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दो की हालत गम्भीर

Ajit Sinha

लापता नाबालिग लडके का शव नहर से बरामद, परिवार में मचा कोहराम, परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई।

Ajit Sinha

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल की गाडियाँ आग पर काबू पाने जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x