Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

बाघिन के लिए दो बाघों के बीच हुई खतरनाक जंग, हवा में उछलकर किया हमला,लड़ाई का देखें पूरा वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.आपने शेर और बाघों की लड़ाई खूब देखी होंगी.लेकिन इस बार बाघ आपस में भिड़ गए. क्षेत्र और बाघिन के लिए दोनों की जंग हुई. कई मिनटों तक दोनों के बीच लड़ाई चलती रही. यह वीडियो साउथ अफ्रीका के टाइगर कैनियन का बताया जा रहा है. यूट्यूब पर इस वीडियो को साल 2013 में शेयर किया गया था. आज ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर सुधा रमन ने शेयर किया है.


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ से लड़ने दूसरा बाघ भागते हुए आता है. हवा में उछलकर बाघ अटैक करता है, लेकिन दूसरा बाघ उस पर पलटवार कर देता है.दोनों कई मिनटों तक लड़ाई देखते रहे,जिसके बाद बाघिन भी वहां पहुंच जाती है और दूर खड़े दोनों की लड़ाई जीत जाती है.सुधा रमन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’कभी बाघों को लड़ते देखा है, तो यह कुश्ती से कम नहीं है. ऐसे झगड़ों से ही प्रभुत्व स्थापित होगा. विजेता क्षेत्र जीतता है और अगर भाग्यशाली हुआ तो बाघिन भी. हारने वाले को बाहर निकलना पड़ता है और एक नया घर खोजने के लिए भटकना पड़ता है.’

Related posts

जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को शादी के लिए किया था प्रपोज,एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन: देखें वीडियो

Ajit Sinha

सीपी अमूल्या पटनाइक ने दिल्ली -एनसीआर सहिंत कई प्रदेशों के पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

सैकड़ों पीजी डॉक्टर सड़क पर बैठ कर क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं कोरोना महामारी की इस दौर में, देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!