Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक कार चालक को बाइक के आगे से कट मारना उसके जीवन पर पड़ गया भारी, उसकी चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मोटरसाइकिल से कट मार आगे निकलने के कारण एक चालक की मोटरसाइकिल सवार एक शख्स ने उसकी चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात गत रविवार की शाम की बताई गई हैं, मरने वाले कार चालक का नाम रविंद्र है। इस मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम आज सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है , जिसका नाम सतीश , निवासी बसेलवा कॉलोनी , ओल्ड फरीदाबाद है। इस संबंध में थाना सेक्टर -17 फरीदाबाद में सहित कई धाराओं में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत रविवार, को शाम के समय बाईपास रोड सेक्टर- 17/18 कट के पास एक कार चालक रविंद्र की मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सेक्टर- 17, फरीदाबाद में एफआईआर पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद को कार्रवाई सौंपी गई, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने मुख्य आरोपित सतीश निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को काबू कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित सतीश, अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर बाईपास रोड पर दिल्ली बॉर्डर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में आरोपितों ने अपनी मोटरसाइकिल से पीड़ित की गाड़ी के आगे कट मार दिया, जिसको लेकर उनकी पीड़ित से बहस हो गई और फिर बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट के पास सतीश ने चाकू निकालकर रविंद्र की गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया।आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दो-तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। जिसको गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : बीती रात ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे 50000 के एक ईनामी बदमाश की गोली मार कर हत्या,फरार।

Ajit Sinha

10 साल से फरार चल रहे 25000 रूपए के इनामी सामूहिक बलात्कार के आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

जमीनी विवाद में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में 3 गिरफ्तार, थाना भूपानी टीम की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x