Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

10 साल से फरार चल रहे 25000 रूपए के इनामी सामूहिक बलात्कार के आरोपित गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा, दिल्ली की टीम ने 10 साल से फरार चल रहे 25000 रूपए के इनामी सामूहिक बलात्कार के आरोपित को गिरफ्तार किया हैं, गिरफ्तार आरोपित का नाम सूरज,उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम नंदिया, जिला जौलान, राजस्थान हैं। यह एफआईआर नंबर – 292/13, धारा 376/506 भारतीय दण्ड संहिता, थाना कंझावला, दिल्ली के सामूहिक बलात्कार मामले में 10 साल से फरार चल रहा था।  उसकी गिरफ्तारी पर ₹ 25,000 /-का इनाम भी घोषित किया गया था।

स्पेशल डीसीपी अपराध रविंद्र सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2013 में,शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शंकर और उसका चचेरा भाई सूरज जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और उसके साथ बलात्कार करके दोनों आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 292/13, धारा 376/506 भारतीय दण्ड संहिता, थाना कंझावला, दिल्ली दर्ज की गई  थी।  जांच के दौरान आरोपी शंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आरोपी सूरज गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।  उसे  अदालत द्वारा भगोड़ा भी घोषित किया गया था। यादव का कहना हैं कि  प्रधान सिपाही नवीन और सिपाही कृष्ण को सामूहिक बलात्कार मामले में फरार वांछित आरोपी सूरज के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मैनुअल और तकनीकी निगरानी के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई  और आरोपी का पता नंदिया, जिला जालौर, राजस्थान में लगाया गया। तदानुसार संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व उपायुक्त अंकित सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक संदीप तुषीर कर रहे थे| जिसमें उप-निरीक्षक सचिन डबास, उप-निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मलिक, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप गोदारा, प्रधान सिपाही नवीन और सिपाही कृष्ण शामिल थे।  उपरोक्त सूचना के आधार पर टीम ने राजस्थान के जिला जालौर के नंदिया में जाल बिछाया और आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी सूरज ने थाना कंझावला के सामूहिक बलात्कार मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने आगे खुलासा किया कि इस घटना के बाद उसने दिल्ली छोड़ दी और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह अधिकांश समय गांव के खेतों में रहता था |

आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी सूरज, उम्र 34 साल, गांव नंदिया, जिला जालोर, थाना बगोड़ा, राजस्थान का रहने वाला है व एक किसान परिवार से है | आरोपी अनपढ़ है व पेशे से मजदूर है।

 

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 25 गारंटियों की घोषणा की है- लाइव वीडियो में सुनें।   

Ajit Sinha

रंगदारी, मारपीट, अपहरण के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी ने देर रात 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x