Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की गई थी 12 लाख रुपये की लूट के मामले में चौथा आरोपित पकड़ा गया, 11,30,000 रुपए बरामद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 12 अप्रैल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 9 के पास 12 लाख रुपये की लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 30, फरीदाबाद की टीम में चौथे आरोपित रवि कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह गांव बिजेरा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश हाल करनेरा-समयपुर स्थित शिव कॉलोनी का रहने वाला है। एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा 11,30,000  रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अंकित निवासी चावला कॉलोनी, फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने दिनांक 12 अप्रैल को 12 लाख रुपये प्रहलाद के माध्यम से दिल्ली भिजवाने थे। प्रहलाद एक रैपिडो चालक के साथ पैसे लेकर निकला था। कुछ समय बाद प्रहलाद ने फोन कर सूचना दी कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर- 9, फरीदाबाद के पास 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उससे पैसे लूट लिए हैं। शिकायत पर थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।रवि ने पूछताछ में बताया कि मनोज रैपीडो में मोटरसाइकिल चलाता है जिसने उसको बताया था कि वह पहले भी कई बार प्रहलाद के साथ पैसे देने के लिए दिल्ली जा चुका है। प्रहलाद के पास काफी पैसे होते हैं। जिस पर उसने अपने साथी हरीश, गौतम और मनोज के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और फिर घटना के दिन जब प्रहलाद और मनोज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो वह, हरीश व गौतम के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर आया और चाकू के बल पर प्रहलाद से 12 लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए । लूट के बाद उसने अपने एक अन्य साथी नितेश को बुलाया और सभी रवि के गांव बिजेरा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश चले गए । रवि की पार्वतीय कॉलोनी में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है।जिसको अदालत में पेश कर  जेल भेजा जाएगा। घटनाक्रम के संबंध में नितेश, गौतम और मनोज को पहले  गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक सीमा त्रिखा ने जिला प्रशासन की ओर से ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन वैली आरडब्लूए के इस बेतुके नियम से यहां के हजारों निवासीगण मुश्किल में, कार में लगाया जा क्लेम्प।

Ajit Sinha

नशे की तीसरी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 150 करोड़ से अधिक की ड्रग्स बरामद, 4 विदेशी पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x