Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आरडब्लूए सेक्टर- 76 के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ठाकुर अरूण रावत को वी-3 ब्लाक एसोसिएशन का चुना प्रधान ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन सेक्टर- 76 के सदस्यों की आयोजित बैठक संपन्न हुई । जहां पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ठाकुर अरूण रावत को वी-3 ब्लाक एसोसिएशन का प्रधान चुना। इस बैठक का आयोजन ठाकुर अरूण रावत के 12 डब्लू स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया हैं । इस मौके पर उन्होनें सभी सैक्टर निवासियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे पहले एसोसिएशन के प्रधान उनके पिता स्वर्गीय श्रीराम रावत थे। जिन्होंने यहां के निवासियों के लिए काफी काम किया वे भी सभी की सर्वसम्मति सें यहां के प्रधान रहे। 

इसके साथ ही वो सैक्टर -8 के सीनियर सिटीजन क्लब के भी प्रधान रहे और फरीदाबाद के महाराणा प्रताप भवन के निर्माण में भी उनका विशेष योगदान रहा। इस मौके पर रावत ने कहा कि  सेक्टर- 76 के लोंगों ने अब उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान बनाया है। इसके लिए वे सभी का दिल से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता के  अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बीपीटीपी नें यहाँ पर मेंटेनेंस चार्ज बढा दिया है जब कि सड़के टूटी पड़ी है, सीवर आए दिन जाम रहते हैं, बिजली के खम्बे  पर लाईट रात के समय जलती नही है, इन सभी समस्याओं को बीपीटीपी के आधिकारियों से मिलकर हल कराएगें और सैक्टर को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगें ।

इस मौके पर  फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बाॅबी रावत, यू ब्लाक के अध्यक्ष खड़क सिंह नागर, डब्लू ब्लाक के अध्यक्ष सूरज चंदीला, पार्क 2 के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, कृष्णा सोसायटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह,   देवीराम नैन एक्स ब्लाक ,  राजीव सिंह , जोगिंदर, पुरूषोत्तम शर्मा, विरेन्द्र शर्मा आदित्य गौड , कुलवीर सिंह, नरेन्द्र बिष्ट, संजय सिंह, सुनील गुप्त , प्रवेश  कंसल , राजेश सिंह, राकेश सिंह, मनीष रावत , कुलदीप बंसल , रविन्द्र दूआ, सुरेन्द्र दहिया , सौरभ झा , महेन्द्र राठौर, विनोद नागर, मुंडराग रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने गांव सिकरौना व समयपुर में तीन अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पलवल बुलाया, बार-बार रेप करने, वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ऐठें 5 लाख, केस दर्ज

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x