Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद: अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में इस बार नॉर्थ ईस्ट के प्रदेश होंगे मेले के थीम स्टेट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में इस बार नॉर्थ ईस्ट के प्रदेश मेले के थीम स्टेट होंगे। अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और बेहतर बढ़ावा दिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर कम चीफ मेला एडमिनिस्ट्रेटर डॉ नीरज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि मेले में लोकल और वोकल के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के आगामी 3 से 19 फरवरी 2023 को आयोजन को लेकर आज लगभग 22 देशों के राजदूतों और उनके प्रतिनिधिमंडल ने सूरजकुंड मेला परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के विदेश विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पर्यटन विभाग श्रीमती योजना पटेल ने की। अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के 3 से 19 फरवरी 2023 को होने वाले आयोजन को लेकर विदेशी राजदूतों के प्रतिनिधि मंडल ने सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा भी किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम पर बंधुओं बारे विस्तार पूर्वक बैठक में चर्चा की गई। बैठक का आयोजन सूरजकुंड राजहंस होटल के बैठक कक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में किस-किस देश से को कौन-कौन व्यवस्था सुनिश्चित करवाने और इसके अलावा कुछ डॉक्यूमेंट्री का आदान प्रदान करने बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मेला परिसर में दुकानों के नवीनीकरण का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

इन देशों के प्रतिनिधि हुए उपस्थित :बैठक में  कजाकिस्तान के मिस्टर एबिले, चीन के सी वेई, चीन के वांग जेन, किर्गिज़स्तान के मिस्टर असेले ,रूस की सुश्री उड़िया , मंगोलिया के डंबजाविन गणबोल्ड, बेलोरूस के आंद्रेई रेजहेस्की, बेलोरूस की सुश्री अनास्तासिया वोराख, ईरान के डॉ. इराज इलाही, ईरान के मिस्टर सालेहतश, तुर्की के फिरत सुनेल, कंबोडिया के थेम वुथ, मिस्र के शरीफ एल्गोना, आर्मीनिया के यूरी बाबाखानयान, म्यानंमार के मो क्याव आंग, मालदीव के अहमद सुजिल, बहरीन के अब्दुल रहमान मोहम्मद अहमद अल गौड़, विदेश मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती योजना पटेल, आईएफएस, श्रीमती भाविका मंगला नंदन, देवव्रत चट्टोपाध्याय, अमित जखमोला हरियाणा के मैनेजिंग डायरेक्टर चीफ मेला एडवाई एडमिनिस्ट्रेटर डॉक्टर नीरज कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: अपराध शाखा -56 ने एक ऐसे परिवार के पांच सदस्यों को अरेस्ट किए है.जो आमजनों हनीट्रैप में फंसा, लाखों ऐंठते थे।

Ajit Sinha

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए मैनपावर की पड़ेगी जरूरतः डीजी हेमंत जैन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का हो दृढ़ता से पालन : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x