Athrav – Online News Portal
दिल्ली

उच्चतम न्यायालय में पांच और न्यायाधीशों की नियुक्ति : न्यायाधीशों की संख्या 28 हुई

 संवाददाता : उच्चतम न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने आज शपथ ग्रहण की और इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है। प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर ने न्यायमूर्ति संजय कृष्ण कौल, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति मोहन एम शांतानागौदार, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति कौल मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति सिन्हा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाशीध के तौर पर कार्यभार संभाल चुके हैं। न्यायमूर्ति शांतानागौदार और न्यायमूर्ति गुप्ता क्रमश: केरल और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति नजीर कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 31 हो सकती है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हाल में उनकी नियुक्ति के वारंट पर हस्ताक्षर किए थे।

Related posts

बाढ़ और बरसात से दिल्ली में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, रोकथाम के लिए केजरीवाल सरकार ने कसी कमर

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़: 30 करोड़ रूपए के हशीश के साथ एक नेपाली समेत 3 तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

राहुल बोले- शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में दिल्ली में जमकर विकास हुआ था, उसे ‘आप’ सरकार ने नष्ट किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x