Athrav – Online News Portal
नोएडा

अधिकारियों और बिल्डर की मिली भगत से हुए घोटाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा: पंकज

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित आज एक जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर पंहुचे नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपने और सरकार के काम गिनाए और कहा कि हमारा कोई पक्ष और विपक्ष नही हम सबके साथ है मैं जनता के साथ चुनाव से पहले और बाद में हमेशा साथ खड़ा हु और खड़ा रहूंगा। विधायक सपा नेता अबू आजमी के बयान पर कहा कि घिनौनी मानसिकता के लोगों के बारे में मैं कोई टिप्पणी नही करना चाहता,साथ ही बायर्स और किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी वाले प्रश्न पर उन्होंने कहा कार्यवाही लगातार जारी है। किसी को भी बख्क्षा नही जाएगा। और किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
आज कल राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है और स्थानीय नेता अपने अपने क्षेत्र में जाकर सरकार और उनके द्वारा किए गए कार्यो को गिना रहे है। इसी कड़ी में आज नोएडा से विधायक पंकज सिंह सेक्टर- 100 पंहुचे और सेक्टर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 5-6 साल पहले और आज की स्थिति में यहाँ बहुत बड़ा अंतर है अभी मुझे लगता है कि ये काफी नही है। सरकार हमारी नही आपकी है, जनता की है। लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का हक सबको है मैं किसी को अपना विपक्ष नही मानता लेकिन गलत के खिलाफ मैं चुनाव से पहले और बाद में हमेशा खड़ा रहूंगा।पंकज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेक्टर में जो काम हुए है और जो अभी बाकी है उसके ऊपर आज चर्चा हुई। अभी हाल ही में सपा नेता अबू आजमी द्वारा किए गए बयान पर विधायक ने कहा कि ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले लोगों के बारे में मैं कुछ भी कहना अच्छा नहीं समझता। और न ही कोई टिप्पणी करना चाहता। साथ ही उन्होंने जनपद में बिल्डर द्वारा ठगे गए बायर्स को और परेशान किसानों को लेकर जवाब दिया कि बीती सरकार के दौरान अधिकारियों और बिल्डर की मिलीभगत से जिसने भी घोटाले किए है उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है और आगे भी रहेगी उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रही बात किसानों के समस्याओं की तो उनके निस्तारण किये जा रहे है और जो बचे है उनको भी जल्द खत्म कर किसानों को उनकी समस्या से निजात मिलेगी।

Related posts

बंद पड़े ढाबे में कमर्शियल गैस सिलेंडर कारण लगी भीषण आग

Ajit Sinha

बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में मिला छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x