Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश की नाकाम, रेलवे स्टेशन के पास तीन देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को 30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडी मंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पुत्रवधु की चुन्नी से गला दबा कर सनसनीखेज हत्या, शव को गढ्ढे में दबाया, और पक्का कर दिया, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नकली पुलिस अधिकारी बनकर 50 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने वाले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

डबल मर्डर के कुख्यात सजायाप्ता अपराधी पांच साल के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x