Athrav – Online News Portal
पंचकूला

जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करें, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण को बनाएं अपनी पहचान: डीसीपी अदिति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पंचकूला में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मास्टर हर्षित को हेड बॉय तथा मिस वर्षा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में डीसीपी अदिति सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाली जिम्मेदारियां भविष्य के नेतृत्व की पहली सीढ़ी होती हैं।

उन्होंने छात्र नेताओं से विद्यालय के अनुशासन, मूल्यों और गरिमा को बनाए रखते हुए ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए अनुशासन, ईमानदारी, कड़ी मेहनत तथा निरंतर प्रयास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने का संकल्प दिलाया। डीसीपी ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने पर वे बिना किसी संकोच के उनसे अथवा विद्यालय की प्राचार्या से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमिता सचदेवा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

शहर में चोरी का आतंक मचाने वाला गैंग का पर्दाफाश, 5 नाबालिग समेत 7 चोर पकड़े गए, दो लाख कैश सहित लाखों के आभूषण बरामद।

Ajit Sinha

टैक्सी चालक से लूटपाट करने वाले मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला में आयोजित की गई आठवीं हरियाणा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x