Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

कांग्रेस की तुष्टिकरण और माओवादी सोच देश के लिए खतरनाक : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कांग्रेस की सोच परिवारवादी, तुष्टिकरण और माओवादी सोच है। विश्व के कितने ही देशों को इस सोच ने बर्बाद कर दिया है। ऐसी माओवादी सोच को कांग्रेस भारत में लाना चाहती है। कांग्रेस का एजेंडा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित, एक श्रेष्ठ भारत को बनने से रोकना है। कांग्रेस की इसी घृणित सोच को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पकड़ लिया, इसलिए कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। ये बातें केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को भाजपा कार्यालय ‘अटल कमल’ पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। यहां उन्होंने कांग्रेस की विभाजनकारी, तुष्टिकरण, माओवादी सोच और विरासत टैक्स पर कांग्रेस को घेरा और कांग्रेस के हिडन एजेंडें की पोल भी खोली ।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी ने जब से देश के सामने रखा है कांग्रेस में तिलमिलाई हुई है। कांग्रेस को अपनी हार नजर आ गई है। मोदी  2014 से विकास को चुनावी एजेंडा बनाकर जनता के सामने रख रहे हैं और लगातार जीत हासिल कर रहे है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की सोच सदा ही तुष्टिकरण, परिवारवादी और माओवादी रही है। अब तो कांग्रेस ने लोगों की कमाई और संपत्ति पर अपना पंजा मारने की मंशा को भी दर्शा दिया है। कांग्रेस फिर उसी सोच को आगे बढ़ाने का काम करती दिखाई दे रही है जिसको कांग्रेस ने 60 और 70 के दशक में हथियार बनाया था। कांग्रेस को घेरते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो सर्वे कराएगी और लोगों की सम्पत्ति को उन लोगों में बांटेगी जिसकी तुष्टि करण की वह राजनीति कर रही है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नजरें बहन बेटियों के आभूषणों पर भी गड़ा दी है। कांग्रेस ने 1963 और 1974 कम्पलसरी डिपाजिट स्कीम लागू की थी जिसके तहत करदाताओं , सम्पति धारकों और सरकारी कर्मचारियों को अपनी सम्पति और कमाई का 18 प्रतिशत सरकार के पास जमा कराना होता था।गुर्जर ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है,जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए।  कांग्रेस माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आपकी जिन्दगी भर की संपत्ति, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेगें, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। कांग्रेस नहीं चाहती कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को अपनी सम्पति दें। जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद आप लोगों के हक का पैसा, आप लोगों पर खर्च हो रहा है।

Related posts

पत्नी से बात करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को बाटापुर से नीचे रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया -दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:डीएचबीवीएन के लाइन लॉस कम कर सुधार करें – ए श्रीनिवास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अब दूसरा बच्चा लडक़ा होने पर भी कामगार महिला को मिलेंगे पांच हजार रूपए : विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x