Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 22 पदाधिकारी किए नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कबलाना, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 22 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा पंचायतीराज प्रकोष्ठ में पंचकुला जिले में पूर्व सरपंच अमरीक सिंह और रोहतक जिले में सुखबीर उर्फ लीला को जिला प्रधान नियुक्त किया है। वहीं करनाल निवासी विनोद कुमार, सोनीपत निवासी बलराज, जींद निवासी सत्यवान, झज्जर निवासी प्रदीप कुमार, फरीदाबाद निवासी गजानंद कोहली, गुरुग्राम निवासी दयानंद सिंगला, भिवानी निवासी ओमप्रकाश खटीक, रमेश भोरिया, करण ओड व रजत धानिया को एससी सेल में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह हिसार निवासी नफे सिंह ,कर्मबीर , धर्मपाल, जीवन खटीक, सतबीर मुंगरिया, जय भगवान धानक, सिरसा निवासी लखबीर सिंह मजहबी सिख, कुरुक्षेत्र निवासी मांगे राम वाल्मिकी, पलवल निवासी जीतू कोहली व हेमराज कोहली भी एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

Related posts

चंडीगढ़: मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी गई 1 करोड़ रुपये की सहायता

Ajit Sinha

महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्रता हुई. पीएम मोदी, कर्नाटका में किस मुँह से नारी शक्ति की बात करते हैं-लाइव सुने सुप्रिया को

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी को खानदानी चोर कहा हैं, देखिए इस वीडियो में  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x