Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी आज ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों के समर्थन में पहुंचे विजय चौक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:किसान आंदोलन के समर्थन में विरोधी दल कांग्रेस लगातार संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है.कांग्रेस किसानों के प्रति समर्थन जताने का कोई भी मौका नहीं चूक रही है. 

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी सोमवार को ट्रैक्टर के जरिए  विजय चौक पहुंचे. इसके बाद कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और बाकि नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.पैंट शर्ट पहने राहुल गांधी ट्रैक्टर चला रहे थे,

जबकि उनके साथ कई कांग्रेस नेता तख्तियां लेकर ट्रैक्टर पर बैठे हुए नजर आ रहे थे . उनके हाथों में किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग से जुड़ी तख्तियां थी.राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कह रही है कि किसान खुश हैं और धरने पर बैठे किसानों को आतंकवादी और न जाने क्या-क्या कहां जा रहा है.लेकिन हकीकत है कि किसानों के अधिकारों को छीना जा रहा है. राहुल ने कहा, मैं किसानों का संदेश लेकर आया हूं. वे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में इन मुद्दों पर बहस नहीं होने दे रहे हैं. उन्हें इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेनी ही होगी.पूरे देश को पता है कि इन कृषि कानूनों से सिर्फ 2-3 उद्योगपतियों को ही भला होगा. गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है,जहां विपक्ष लगातार सरकार को कृषि कानूनों, महंगाई और पेगासस जासूसी के मुद्दे पर घेरने का प्रयास कर रहा है. मानसून सत्र के पहले हफ्ते में लगातार हंगामे के कारण कामकाज नहीं हो सका है.

Related posts

चंडीगढ़: भाजपा जल संरक्षण विभाग हरियाणा की प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

Ajit Sinha

खरगे ने कहा- देश में एलपीजी संकट मोदी सरकार के दयनीय प्रबंधन और खराब विदेश नीति की पोल खोल रहा

Ajit Sinha

एमएस धोनी के घर कटी बिजली, पत्नी साक्षी ने परेशान होकर किया ट्वीट, लिखा- ‘पिछले 5 घंटे से…’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x