Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले: अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं- वीडियो सुने। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:हमारे भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति स्पष्ट और अडिग है।

महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है। कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है। ये बात देश और दुनिया को मालूम है। हम हमारे सैनिकों को देश की रक्षा, एकता और आजादी को महफूज रखने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं।CWC मीटिंग में इन सभी बातों पर चर्चा हुई,जिस पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत CWC के सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी निकाय चुनाव प्रबंधन के लिए भाजपा ने प्रभारियों की बैठक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास पर पहुंचे भाजपा के केंद्रीय संगठक वी सतीश

Ajit Sinha

हरियाणा की नौकरियों में हरियाणवी युवाओं के हक और हित को प्राथमिकता दी जाए–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x