Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले: अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं- वीडियो सुने। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:हमारे भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति स्पष्ट और अडिग है।

महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है। कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है। ये बात देश और दुनिया को मालूम है। हम हमारे सैनिकों को देश की रक्षा, एकता और आजादी को महफूज रखने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं।CWC मीटिंग में इन सभी बातों पर चर्चा हुई,जिस पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत CWC के सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

Related posts

जेल से जमानत पर आया था जब पता चला की कोर्ट ने उसे सजा सुनाई हैं, तो जेल में आत्मसमर्पण के बजाए भाग गया -अरेस्ट

Ajit Sinha

सीएम नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल हरियाणा प्रो. अशीम घोष एवं राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया से भेंट की।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नंदीग्राम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में भव्य रोड शो के पश्चात् पत्रकारों को संबोधित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x