Athrav – Online News Portal
पंचकूला

भीषण गर्मी में राहत और सेवा का संगम: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-4 ट्रैफिक थाने में लगाया छबील व प्रसाद भंडारा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: भीषण गर्मी के बीच पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए आज सेक्टर-4 स्थित ट्रैफिक थाना परिसर में आमजन के लिए छबील और प्रसाद भंडारे का आयोजन किया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का ठंडा शरबत और प्रसाद ग्रहण कर पुलिस की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह स्वयं लोगों को प्रसाद परोसते नजर आए। उनकी मौजूदगी और सेवा भाव ने इस आयोजन को और अधिक विशेष बना दिया। वहीं सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार, सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक सहित अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आमजन को प्रसाद वितरित किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय भी दिया।इस अवसर पर राहगीरों और वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि जहां एक ओर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के सामाजिक और जनसेवा कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और जुड़ाव भी मजबूत होता है।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा, सुविधा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास कायम रहे।

Related posts

आप सरकार’’ दिल्ली में पूर्व मंत्री रहे संदीप वाल्मिकी ने सीएम सैनी की उपस्थिति में थामा भाजपा का दामन

Ajit Sinha

वीवीआईपी के आगमन को लेकर हैवी कमर्शियल वाहनों को पंचकूला की तरफ से जाने पर प्रतिबंध, ट्रैफिक पुलिस पंचकूला ने जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

वीडियो में दिखी हुड़दंगबाजी: पंचकूला पुलिस ने 32000 का थमाया चालान थमाया, ट्रैक्टर इंपाउंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x