Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: पहलगाम घटना के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर, सभी नाकों पर पुलिस तैनात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हाल ही में पहलगाम में हुई घटना के मद्देनजर, नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पंचकूला शिबास कविराज ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी एसीपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्ज को अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सभी नाकों पर 24 घंटे पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इसके अतिरिक्त, पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल एवं हॉस्टल वार्डनों के साथ विशेष मीटिंग कर कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। आदेश की पालना करते हुए सभी थाना प्रभारी अपने अधीन क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों से मिलकर कश्मीरी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सख्त निगरानी बढ़ा दी है। ढाबा एवं होटल संचालकों के साथ मीटिंग आयोजित कर उन्हें कश्मीरी ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी गई है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।इसी क्रम में, एसीपी कालका आशीष कुमार एवं थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंदर ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। सभी संगठनों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।पुलिस कमिश्नर  शिबास कविराज ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी माध्यम से किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियो या सूचना बिना पुष्टि किए साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। पुलिस विभाग पंचकूला नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे संयम बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्णतया प्रतिबद्ध है।

Related posts

कुख्यात गैंगेस्टर कौशल के दो मकानों और चार दुकानों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर -धवस्त।

Ajit Sinha

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x