Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

रक्तदान शिविर में दौरान 314 यूनिट रक्त एकत्रित, पंचकूला पुलिस की करीब 100 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा प्लॉट नंबर-9, सेक्टर-14 पंचकूला में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के सहयोग से एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन, पुलिस कर्मियों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस रक्तदान शिविर के दौरान कुल 314 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो समाजसेवा और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। खास बात यह रही कि पंचकूला पुलिस के करीब 100 कर्मचारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञों और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस जवानों सहित रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों की जमकर सराहना की।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में पंचकूला पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक दायित्व है, जिससे गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान केवल दूसरों के लिए जीवनदायिनी नहीं है, बल्कि दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। नियमित रक्तदान से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्य जांच का अवसर भी प्राप्त होता है।

Related posts

फरीदाबाद जिले में इस वक़्त आमजनों के लिए मुश्किलें ही मुश्किलें हैं, जरुरत हैं इन सभी मुश्किलों से बचने की,कोरोना केस 275 पर पहुंचा।

Ajit Sinha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

Ajit Sinha

पीएस साइबर एनआईटी के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर अर्जुन व सब इंस्पेक्टर राम के खिलाफ रिश्वत मामले में कोर्ट में चालान किया गया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x