Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

सीएम नायाब सैनी ने किया अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के रक्तदान कैंप का उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 226 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल, राज्यमंत्री असीम गोयल, संत संपूर्णानन्द ब्रह्मचारी, डॉ. अमृता दीदी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके शिव कांवड़ महासंघ के अध्यक्ष राकेश संगर, 234 बार रक्तदान कर चुके पारस राज शर्मा, 22 राज्यों में 160 बार के रक्त दे चुके रणदीप बत्ता, रक्तदान के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके राकेश रसिला और 114 बार के दानी अजय गुप्ता को सम्मानित किया गया। राकेश संगर हर साल 350 कैंप आयोजित कर करीब 20 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करवाते हैं।

अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिविर के दौरान 226 युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि कुल 272 लोग रक्तदान करने पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य मानकों के आधार पर 46 लोगों का रक्त लेने से इंकार कर दिया। गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, राज्यमंत्री असीम गोयल, संत संपूर्णानन्द ब्रह्मचारी, डॉ. अमृता दीदी का आभार प्रकट किया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सड़क हादसे में उनके बेटे अश्वनी गुप्ता की आकस्मिक मृत्यु हुई थी। अगर समय पर रक्त मिल जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। परिवार ने उसी वक्त अश्वनी के विचारों और कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए इस ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया। गत 16 वर्षों से यह ट्रस्ट उसी भावना से कार्य कर रहा है। शिविर में अश्वनी गुप्ता के बेटे पार्थ गुप्ता ने भी दूसरी बार रक्तदान किया। इस अवसर पर पार्थ ने कहा कि उसके पिता ने जो संकल्प लिया था, उसे वे पूरा करेंगे। चंडीगढ़ पीजीआई और पंचकूला सिविल अस्पताल की दो टीमों ने रक्त का संग्रहण किया। इस दौरान रेडक्रॉस की भूमिका की भी सराहना की गई।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट अनेक वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहा है। रक्तदान के महान कार्य से आपात परिस्थिति में जरूरतमंदों की जान बचाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों से युवाओं को समाज के लिए कुछ विशेष करने की प्रेरणा जगती है। ट्रस्ट ऐसा करके युवाओं का सही मार्गदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट का प्रयास समाज में यह भाव जागृत कर रही है कि मेरे शरीर का रक्त सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए है। यहां से प्रेरणा लेकर जाए कि मुझे अपने लिए नहीं अपितु समाज के लिए जीना है। आज सिर्फ दान के लिए रक्त नहीं दे रहे, बल्कि समाज के लिए एक कर्तव्य का भी निर्वहन कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि वर्ष 2024 संघर्ष का वर्ष है। इसलिए हमें एक-एक कदम सोच समझ कर रखना होगा। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि समाज को इस प्रकार के कार्यों की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से किए जाने वाले कार्य के पीछे ईश्वरीय शक्ति भी साथ देती है।गौरतलब है कि अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट युवाओं को नशाखोरी और अपराध आदि से दूर रखने के लिए खेल, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। ट्रस्ट खेल टूर्नामेंट और विभिन्न विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड की स्थापना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता इत्यादि शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करता है। ट्रस्ट नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन शिविरों के साथ-साथ रक्तदान शिविरों का भी आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश लोक सभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया, महापौर कुलभूषण गोयल, अंबाला लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत भारद्वाज, विभाग प्रचारक सुंदर लाल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, डीपी सोनी, डीपी सिंघल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद डीसी यशपाल यादव ने जिला वासियों को बढ़ती गर्मी, गर्म हवाओं व लू से बचने के नुस्खे बताएं। 

Ajit Sinha

77 लाख की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पहला आरोपित पकड़ा गया , आज न्यायिक हिरासत भेजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हॉस्पिटल में मौजूदा टीम को 1500 से भी ज्यादा सफल लिवर ट्रांसप्लांट करने का गहन अनुभव है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x