Athrav – Online News Portal
दिल्ली

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शाहबाद डेयरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख की सहायता राशि को दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शाहबाद डेयरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद और अच्छी से अच्छी कानूनी सहायता देने की घोषणा की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम ने बुधवार को पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की अपनी मंजूरी दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद देने और उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया है।

सीएम की मंजूरी के बाद फाइल उपराज्यपाल (एलजी) के पास भेज दी गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने के लिए फ़ाइल को स्वीकृत कर उपराज्यपाल को भेज दिया है। हम पीड़िता के परिवार के साथ खड़े हैं और उनका हर संभव मदद करेंगे।’’
मीडिया के जरिए 29 मई को इस घटना की जानकारी मिली थी कि एक 16 वर्षीय लड़की को सार्वजनिक स्थान पर कई बार चाकू से हमला किया गया और फिर पत्थर से कुचल कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पीड़िता जेजे कॉलोनी शाहबाद डेयरी में परिवार के साथ रहती थी। यह हत्याकांड वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।इससे पहले,मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर शोक प्रकट किया। उन्होंने पीड़िता के परिवार को केजरीवाल सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता देने का भरोसा दिया।

Related posts

बीजेपी ने आज दो राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति ने कहा- पूरा देश जवाबदेही, स्पष्टता और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा।

Ajit Sinha

संविधान के कारण भारत एक साथ भी है और खूब तरक्की भी कर रहा है: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x