Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

प्रॉपर्टी आईडी में कमियां बता कर 9000 रुपए रिश्वत लेते क्लर्क बिजेंद्र रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज गुरुवार को एक प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के एवज में नगर पालिका फरुखनगर, जिला गुरुग्राम के एक क्लर्क को 9000 रुपए बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित क्लर्क का नाम विजेंद्र है। आरोपित इससे पहले 5000 रुपए ले चूका था। कुल  रिश्वत राशि 14000 रुपए है, जोकि प्रॉपर्टी आईडी में कमियां बता कर यह रिश्वत राशि शिकायतकर्ता से ली गई थी। आरोपित क्लर्क बिजेंद्र के खिलाफ थाना राज्य विजिलेंस एवं  एंटी करप्शन ब्यूरो जिला गुरुग्राम में दर्ज किया गया है।   
 
शिकायतकर्ता ने राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप  लगाया है कि उसके द्वारा 400 गज का प्लाट पावर हाउस कॉलोनी, फर्रुखनगर में लिया गया था। इस प्लॉट की प्रॉपर्टी आई.डी. बनाने के लिए  उसके द्वारा नगर पालिका फर्रुखनगर में ऑनलाइन आवेदन किया था। दिनांक 2.9.2025 को वह अपने प्लॉट की आई.डी के सम्बन्ध में बिजेन्द्र सिंह क्लर्क से मिला। क्लर्क बिजेन्द्र सिंह द्वारा उसकी प्रॉपर्टी आई.डी. के सम्बन्ध में चेक करने उपरान्त उसे बताया कि इस प्रॉपर्टी आई.डी. में कुछ कमियां है। क्लर्क बिजेन्द्र  द्वारा उसकी प्रॉपर्टी आई.डी. सम्बन्धित कमियां को दूर करके उसकी प्रोपर्टी आई.डी. बनाने की एवज में उससे 17,000/-रुपए .नकद रिश्वत की मांग की गई। उसी दिन शिकायतकर्ता द्वारा क्लर्क बिजेंद्र सिंह को मांगी गई रिश्वत राशि में से 5,000/-रुपए  नकद दे दिए गए।

दिनांक 3.9.2025 को शिकायतकर्ता दोबारा क्लर्क बिजेन्द्र सिंह से मिला तो बकाया राशि में से 9,000/-रुपए  नकद रिश्वत राशी लेने बारे सहमति बनी। आज गुरुवार को क्लर्क बिजेन्द्र सिंह, नगर पालिका, फर्रूखनगर, जिला गुरूग्राम ने शिकायतकर्ता कोे 9,000/-रुपये (नौ हजार रूपये) नकद रिश्वत राशिअपनी गाड़ी नम्बर एच.आर. 26ई.पी-5079 में रखने बारे कहा। शिकायतकर्ता द्वारा क्लर्क बिजेंद्र के कहे अनुसार उसकी गाड़ी में 9,000/-रुपए  रिश्वत राशी रखने उपरान्त रिश्वत राशी को दो स्वतन्त्र गवाहो के सामने मौका से आरोपित क्लर्क बिजेंद्र सिंह की गाड़ी से बरामद किया गया तथा गाड़ी को भी कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपित  को उसके विरूद्व पर्याप्त साक्ष्यो के आधार पर कार्यालय नगर पालिका, फरुखनगर, जिला गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित क्लर्क  बिजेन्द्र सिंह के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 31 दिनांक 4.9.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 308(2) बी.एन.एस. थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया है।   

Related posts

एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।

Ajit Sinha

एनआईटी कुरुक्षेत्र शोध व नवाचार का मज़बूत स्तंभ बनकर नई ऊँचाइयाँ छूएगा – राज्यपाल

Ajit Sinha

एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में जीएसटी इंस्पेक्टर सहित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x