Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में 25 दिसंबर तक चलेगा स्वच्छ शौचालय अभियान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 19 नवंबर से शुरू किया गया स्वच्छ शौचालय अभियान 25 दिसंबर सुशासन दिवस तक लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण के मानकों को बेहतर बनाया जाएगा।नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि इस 5 सप्ताह के अभियान का लक्ष्य है कि स्वच्छ भारत मिशन या अन्य स्रोतों से निर्मित सभी शौचालय 25 दिसंबर तक पहले से अधिक स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्थिति में हों। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा एंपैनल एजेंसी आईसीयूसी द्वारा अब तक 10 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों पर आईईसी गतिविधियां संचालित की जा चुकी हैं, जो आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

इन कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बनाएं।उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले 10 वर्षों से शौचालय और स्वच्छता को प्राथमिकता देकर देश में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। मिशन का उद्देश्य सभी नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में वर्ष 2023 में स्वच्छ शौचालय अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत देशभर में सफाई अभियानों को बढ़ावा दिया गया है। अभियान के दौरान 800 से अधिक शौचालय ब्लॉकों का उन्नयन और पुन: संरचना की गई तथा 400 से अधिक नए शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया गया। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक शौचालयों को फेसेज अर्थात फंक्शनल, एक्सेसिबल, क्लीन, इको-फ्रेंडली व सेफ मानकों पर खरा पाया गया है। इस अभियान में 1500 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 1.50 महिलाओं ने 42 हजार से अधिक सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन किया है।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का साइबर सेल, क्राइम ने आज किया भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को ठगने का काम करते थे, अरेस्ट

Ajit Sinha

गर्भवती महिला से घर में घुस जबरन बलात्कार करने के आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha

“राहगिरी ” कार्यक्रम आयोजन करने में प्रदेश भर में गुरुग्राम रहा द्वितीय स्थान पर ,”राहगिरी ” में हिस्सेदारी के लिए प्रथम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x