Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

नोटबंदी से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ : चिदंबरम

संवाददाता : कालेधन की समस्या से निपटने को उंचे मूल्य की मुद्रा को बंद करने के सरकार के फैसले से देश की ज्यादातर आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पूर्व कंेद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने यह बात कही है। चिदंबरम ने कल रात ‘नोटबंदी योजना’ पर एक परिचर्चा में दावा किया कि नोटबंदी से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है और ज्यादातर लोग दिक्कतांे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर की भूमिका संभाली। उन्होंने कहा कि इस योजना से सिर्फ सरकारी और निजी बैंकांे को फायदा हुआ, जबकि आम आदमी व छोटे दुकानदार इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। चिदंबरम ने सरकार के इस दावे को खारिज किया कि इससे कालेधन तथा जाली मुद्रा को समाप्त करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे उचित तरीके से क्रियान्वित करने में विफल रही। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य और चिदंबर के पुत्र कार्ति चिदंबरम ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आयोजित प्रेस वार्ता में बोले, मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है।

Ajit Sinha

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना- इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा ने किया दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत -बहुत बधाई दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x