Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट की अहम भूमिका : धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के नॉर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल को  संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षो में भारत की इकोनॉमी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थ व्यवस्थाओं में शामिल है। हमारी सरकार ने एक देश एक टैक्स की नीति को आगे बढ़ाया है। नए टैक्स स्लैब की नीति बनाई है जिसके तहत माध्यम एवं नौकरीपेशा वर्ग को सात लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर कर से राहत मिली है। उधमियों को इंस्पेक्टर राज से छुटकारा मिला है।  पारदर्शी टैक्स नीति से टैक्स कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी हुई है। टैक्स से प्राप्त धन से  गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं।

धनखड़ ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गति देने में ढांचागत विकास की अहम भूमिका होती है। पिछले दस वर्षों में भाजपा की मोदी सरकार ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। भाजपा के मेनिफेस्टो में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र  बनाने का मोदी जी ने संकल्प लिया है। इसमें आप जैसे अर्थव्यवस्था के  विशेषज्ञों का अनुभव  देश को विकसित  बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।भाजपा मेनिफेस्टो समिति सदस्य एवं दिल्ली प्रभारी धनखड़ ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देश की बेहतर इकोनॉमी की ओर इंगित करती है। उन्होंने कहा कि कृषि, उत्पाद, आईटी के अतिरिक्त सेवा क्षेत्र में बड़ी प्रगति हुई है। कोरोना काल में सेवा का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ, खुशी की बात है कि भाजपा की केंद्र में  मोदी सरकार की अच्छी नीतियों की वजह से सेवा के क्षेत्र ने भी गति पकड़ ली है।धनखड़ ने चार्टेड अकाउंटेंट को आह्वान करते हुए कहा कि भारत की प्रगति में आपका अग्रणी योगदान रहा है और रहेगा। इसलिए आपने जिस ईमानदारी से देश की प्रगति में योगदान दिया है , भविष्य में भी  देश इसी तरह आपसे उम्मीद करता है कि आप पूरी ईमानदारी से देश के आर्थिक विकास में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएं और मोदी जी के संकल्प और हर भारतवासी के सपनों को साकार करते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को आज  उनके कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करवाया। 

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने युवाओं और खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न इस संकट की घड़ी में वे आगे आएं।

Ajit Sinha

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बागडू गांव में किया मत्स्य कोल्डस्टोरेज का उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x