Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ :चुनाव घोषित हो गए लेकिन कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग वाला एचआरए नहीं दिया मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने : दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में मतदान घोषित किए जाने का स्वागत किया है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि चुनाव आयोग ने 12 मई को हरियाणा में वोटिंग करवाने के सही फैसला लिया है क्योंकि तब तक किसान गेहूं समेत रबी की फसलों की कटाई आदि का काम पूरा कर चुके होंगे। विशेषकर गेहूं की खेती करने वाले किसान कटाई, ढुलाई और उसके बाद तूड़ी आदि से जुड़ा काम 10 मई तक पूरा कर लेते हैं और वे 12 मई को भारी संख्या में मतदान कर पाएंगे। साथ ही युवा छात्र भी परीक्षाओं से फारिख हो जाएंगे तो वे लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले पाएंगे।



सांसद ने कहा कि जेजेपी के लिए दो महीने का वक्त मिलने बहुत फायदे की बात है क्योंकि इन 60 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता 600 दिनों जितनी मेहनत करेंगे। उन्होंने हरियाणा के लोगों से आग्रह किया कि वे इस बात को महत्व दें कि उनके हितों को उठाने के लिए उनके बीच कौनसी पार्टी के नेता सबसे ज्यादा रहते हैं और वोट मांगने के लिए भी सबसे पहले और ज्यादा बार कौन आता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का संगठन तैयार है और हम एक-एक मतदाता तक पहुंचकर उनसे सेवा करने का अवसर मांगेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग सिर्फ देश की सरकार बनाने के लिए मतदान नहीं करेंगे, वे यह भी देखेंगे कि उनका सांसद कौन बन रहा है। दुष्यंत ने कहा कि उन्होंने 5 सालों में अपने लोकसभा क्षेत्र हिसार के लिए जी-जान से मेहनत की है और ऐसे काम किए हैं जो सत्तासीन पार्टी के सांसद भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी ऐसे उम्मीदवार उतारेगी जो दिन-रात मेहनत करने का जज्बा रखते होंगे।



दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि आखिरकार चुनाव की घोषणा हो गई लेकिन हरियाणा सरकार की नींद नहीं खुली कि वह कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से एचआरए की घोषणा कर देती। दुष्यंत ने कहा कि बीते 20 दिनों में हरियाणा सरकार ने आननफानन में बिल्डरों को फायदा पहुंचाने वाले कई फैसले ले लिए लेकिन 3 लाख कर्मचारियों के परिवारों की जायज और लंबित मांग को पूरा करने का वक्त हरियाणा की सरकार को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर महीने कर्मचारियों का 150 करोड़ रुपये दबा रही है और चुनाव घोषित होने से यह तय हो गया अगले 3-4 महीने और उन्हें नई दरों पर एचआरए नहीं मिलने वाला। दुष्यंत चौटाला ने इस स्थिति के लिए हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की।
दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को उनकी मांग पर चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र पर भी संतोष जताया जिसमें राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में सेना और सैनिकों की तस्वीरों का इस्तेमाल ना करने का सख्त आदेश दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने इसके लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया और कहा कि यह अब प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी है कि नियमों का उल्लंगन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने करनाल में एसएचओ और एक एक्सईन को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था, नीट परीक्षा व नशामुक्त हरियाणा पर डीजीपी अजय सिंघल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज नियमित कर्मचारियों को 18,000  और 12,000 रूपए ‘फैस्टीवल एडवांस’ देने का लिया फैसला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x