Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़:  ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि कोविड-19 महामारी के चलते पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए फिलहाल ऑनलाइन ही पढ़ाई कराई जाएगी। जनवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन टेस्ट अवसर (AVSAR) एप्प के माध्यम से लिया जाएगा। साथ ही 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
इस सम्बन्ध में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नौवीं से बारहवीं तक कि कक्षाएं तो पहले से ही प्रारम्भ की जा चुकी हैं।

पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई एजुसेट के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने AVSAR नाम का एक एप्प तैयार किया है। इस मोबाइल एप्प के माध्यम से मासिक मूल्यांकन टेस्ट जनवरी के प्रथम सप्ताह से आरम्भ किये जाएंगे। विभाग की ओर से AVSAR एप्प पर प्रत्येक विद्यार्थी को रजिस्टर करने और इनका नियमित उपयोग करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।

सभी अध्यापकों को प्रतिदिन विद्यालय आकर विद्यार्थियों को अब तक कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर सतत व्यापक मूल्यांकन का कार्य और स्किल पासबुक को अपडेट करने का निर्देश भी दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि AVSAR एप्प के सन्दर्भ में समुचित कार्रवाई न होने पर सम्बन्धित कक्षा प्रभारी अध्यापक/ विषय अध्यापक एवं स्कूल के मुखिया संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे। सभी विद्यार्थी AVSAR एप्प पर परीक्षा में भाग लें,यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य किया गया है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत सारे स्टाफ की उपस्थिति प्रात: 9:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे अनिवार्य रहेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विकासात्मक दृष्टिकोण की सराहना

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल ने सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को जिला प्रधान किया घोषित ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 4 जिले के एसएसपी सहित कुल 9 आईपीएस अधिकारी के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!