Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली । इस बैठक में उन्होंने प्रदेश की जनता को सुरक्षित तथा भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक  में उन्होंने एजेंडा अनुसार बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में 18 अगस्त को बैठक आयोजित की गई थी जिसकी फॉलोअप एवं समीक्षा बैठक की गई ।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सेफ सिटी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं को अपनाते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्रदेश भर की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इस अभियान के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर-112 पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य संस्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए महिलाओं को 112 पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक डाटा फीड करने की प्रक्रिया को पूरा किए जाने की योजना है।  

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समाज में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तथा दबंग लोगों की सूची बनाकर नियम अनुसार उन पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं से छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।कपूर ने बैठक में अवैध रूप से सायरन तथा रेड लाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से रेड लाइट अथवा सायरन का इस्तेमाल करने वाले सरकारी अथवा प्राइवेट वाहन चालकों के चालान भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नही है, ऐसे वाहन चालकों के एम वी एक्ट के तहत चालान किए जाएंगे।पुलिस महानिदेशक ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्परता से समाधान करते हुए पुलिसकर्मियों का यह प्रयास होना चाहिए कि व्यक्ति को समय पर न्याय मिले। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायत का समाधान होने उपरांत पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता से संपर्क करते हुए उसे फीडबैक अवश्य ले कि क्या शिकायतकर्ता पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की फीडबैक के आधार पर प्रत्येक जिला को अंक दिए जाते है।कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस में अच्छा काम करने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस काम करने वाले अधिकारियों अथवा कर्मचारियों का सम्मान करती हैं, लेकिन अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली को पहले से बेहतर बनाने संबंधी भी यदि किसी पुलिसकर्मी के पास अच्छा सुझाव है तो वे बेझिझक बताएं। अच्छे सुझावों पर काम किया जाएगा।इसके अलावा बैठक में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग देने, जिलों की अपनी स्वाट टीम तैयार करने, अपराधियों को पकड़ने के लिए डाटाबेस तैयार करने, ग्राम प्रहरी, साइबर अपराध को रोकने, नशा मुक्ति अभियान चलाने सहित कई अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस मुख्यालय में इस बैठक में एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह, एडीजीपी क्राइम अजय सिंघल, एडीजीपी एडमिनिस्ट्रेशन कला रामचंद्रन , आईजीपी आधुनिकीकरण श्री अमिताभ ढिल्लों, एआईजी प्रोविजनिंग कमलदीप गोयल, एआईजी वैलफेयर कुलविन्द्र सिंह सहित प्रदेश भर के पुलिस आयुक्त, सभी रेंज के एडीजीपी/ आईजीपी, डीआईजी/ एसटीएफ भोंडसी तथा पुलिस अधीक्षक वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

कांग्रेस ने कुख्यात यौन अपराधी एपस्टीन के साथ संबंधों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के झूठ का किया पर्दाफाश, मांगा इस्तीफा

Ajit Sinha

हरियाणा: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने संगठन विस्तार के लिए जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

Ajit Sinha

काउंटिंग सुपरवाइजर,काउंटिंग असिस्टेंट व माइक्रो आब्जर्वर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x