Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: एनएचएम कर्मचारियों को सीएम ने दिया दिपावली का तोहफा,अनुबंध कर्मचारियों को मिलेगा 7वां वेतन आयोग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार पर सातवें वेतन आयोग का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उनके लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने की ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों द्वारा विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इन सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 अगस्त, 2021 को हुई राज्य स्वास्थ्य समिति की आम सभा की बैठक में इस मामले को उठाया गया था। बैठक के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में फाइल को फिर से प्रस्तुत किया गया और उसके बाद अनुमोदन प्रदान कर दिया गया।

Related posts

पटवारी सुरेंद्र वर्मा 85 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले- कोई और पार्टी भाजपा को नहीं हरा सकती, सिर्फ कांग्रेस ही उसे हराएगी।

Ajit Sinha

मैं सपनों का सौदागर नहीं, मैं आपके हर कदम पर आपके सुख-दुख का साथी हूँ ,दुष्यंत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x