Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसी दिशा में कार्य करते हुए उन्होंने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को सैंद्घातिक रूप से स्वीकृति प्रदान की है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए 200 बिस्तरों वाले अतिरिक्त ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई है।  उन्होंने बताया कि उक्त ब्लॉक के अलावा एनएचएम के तहत राज्य के छह जिलों में एमसीएच विंग/ब्लॉक की स्थापना को मंजूरी दी गई है। साथ ही,जिला सिविल अस्पतालों यानी पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल में पांच एमसीएच ब्लॉकों की स्थापना प्रक्त्रिया में है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज नलहड़ में एक एमसीएच ब्लॉक की स्थापना की जा रही है।

Related posts

यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग का नोएडा दौरा, टीका स्टोर और टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।

Ajit Sinha

ट्रेन में खुनी खेल : गाजियाबाद -मथुरा ईएमयू लोकल ट्रैन में दो पक्षों के बीच खुनी खेल में एक भाई की हत्या, दो जख्मी।

Ajit Sinha

अब 17 वर्षीय युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए कर सकते हैं अग्रिम आवेदन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x