Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि देने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: टोक्यो पैरालंपिक में मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल में हरियाणा के मनीष नरवाल ने गोल्ड मेडल और सिंहराज ने सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा के साथ-साथ भारत का नाम भी विश्व में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये और 4 करोड रुपये की पुरस्कार राशि व सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मनोहर लाल ने कहा कि पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी फरीदाबाद जिले के हैं और उनकी इस उपलब्धि से न केवल जिलावासी बल्कि समस्त देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार पैरालंपिक खिलाडियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह समान पुरस्कार, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति की विश्व में सराहना हो रही है और हरियाणा के खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं यह गर्व की बात है।

Related posts

भाजपा के नौ साल, बेहाल फरीदाबाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा शासनकाल पर दागे नौ सवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिसिया सिस्टम फ़ैल, एक -एक दुकान में दो -दो बार होती हैं चोरी ढाई लाख नगद व लाखों की मोबाइल चोरी, देखिए – सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर ग्रेट खली को बताया युवाओं का फिटनेस आइकॉन , शुभारंभ विधायक राजेश नागर ने किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x