Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति में लापरवाह बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत 2 फरवरी को रोहतक में बिजली सेवाकेंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायतों के निदान में होने वाली देरी के कारणों के स्पष्टीकरण का उत्तर देना होगा अन्यथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री ने राजीव गांधी विद्युत भवन, रोहतक स्थित बीएसके शिकायत केंद्र का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायतों की समीक्षा की थी। निरीक्षण में यह सामने आया कि कई शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा में नहीं किया गया था।

ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा था कि जो शिकायतें चार घंटे से ज्यादा समय तक लंबित रही हैं, उनकी जांच कर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए।ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करे और लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार, अधीक्षक अभियंता (एसई) ने लापरवाही बरतने पर रोहतक के XEN S/U Div. No.1 के एएलएम अंकित, एएलएम नरेश, एलएम संजय और एएलएम कृष्ण तथा रोहतक के XEN S/U Div. No.2 के एएलएम सुरेश (ALM), जेई विकास कौशिक और एलएम रामबीर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, रोहतक के अधीक्षक अभियंता ने इन सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायतों के निदान में होने वाली देरी के कारणों का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अब घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट,डिजिटल सिग्नेचर हरसमय सेवाओं के साथ एकीकृत

Ajit Sinha

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हूडा

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए  हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात कालीन सेवा के लिए 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x