Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला में जारी निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नगर निगम मानेसर में वार्ड चुनाव के लिए 8, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी में वार्ड चुनाव के लिए 7 व चेयरमैन पद के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशी नामतः जयनारायण व सतीश ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के चौथे दिन नगर निगम गुरुग्राम, नगर पालिका फारुख नगर व नगर परिषद सोहना में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। कल रविवार को अवकाश रहेगा।

17 फरवरी नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि, 18 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड चुनाव व मेयर पद के चुनाव के नामांकन जमा कराने के लिए 17 फरवरी अंतिम तिथि है। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्र की जांच होगी। संबंधित उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्र की सूची चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Related posts

गर्दन काट कर एक- एक करके तीन लोगों की हत्या करने व लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला सीरियल किलर अरेस्ट। 

Ajit Sinha

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से गुस्से में यूथ कांग्रेस, दिल्ली-जयपुर हाइवे किया जाम।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: इन दिनो पड़ रही कड़कती ठंड तथा धुंध को देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x