Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापति व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद बीसी सेल में 42 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी बीसी सेल में कृष्ण वर्मा तोशाम, राधे श्याम सैनी सिरसा और राममेहर जोगी हिसार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हवा सिंह वर्मा, बरखा राम साहा, राकेश वर्मा रेवाड़ी, अशोक ज्वाहरा, राजेश कुमार एमसी, अमित सैनी नरवाना, मामन चंद प्रजापत, खजान सिंह सैन और जयचंद नंबरदार को नियुक्त किया हैं। जेजेपी बीसी सेल में अशोक मालवा, उमेद सैन, सुभाष सैनी, शहाबुद्दीन, नरेश पंचाल, सावन सिंह कंबोज, निर्मल नानकपुर, कृष्ण प्रजापति, सुरेंद्र जांगड़ा, जय भगवान धीमान, जिले सिंह गुर्जर और राजबीर सिंह नन्हेड़ा को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। प्रदेश सचिव के पद पर विनोद पाल, संदीप क्योड़क , विनोद जांगड़ा, ज्ञान सिंह सैनी, आनंद गुर्जर, सुनील सैन, रमेश सोनी, विरेंद्र सैनी, पूर्व एमसी संत कुमार बैरागी और निर्मल सिंह टोहाना को नियुक्त किया हैं। इनके अलावा कप्तान कश्यप, जयपाल पंचाल, लाला राम, सतपाल बैरागी, धर्मपाल जांगड़ा, पवन सोनी, राजू सैन और बनवारी लाल कुसर संयुक्त प्रदेश सचिव होंगे।

Related posts

हरियाणा: अभी तक 21 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया ,इस माह के अंत तक कुल 35 लाख लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा- विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में बड़ा विस्तार, 23 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जितेंद्र यादव होंगें नगर निगम के नए कमिश्नर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x