Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब-अहाता मैनेजर आदेश की शादी समारोह में शामिल लोगों ने पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात सेक्टर-3, फरीदाबाद स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए तक़रीबन 8 -10 लड़कों ने शराब अहाता के मैनेजर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या करके मौके से फरार हो गए, मरने वाले मैनेजर का नाम आदेश उम्र 30 वर्ष है। मृतक अहाता मैनेजर आदेश का कसूर सिर्फ इतना था कि शराब -अहाता बंद करते समय, उपरोक्त लोगों को अहाता में बैठने के लिए मना किया था। इस संबंध में थाना सेक्टर -8 , फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक आदेश के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था आज बुधवार को आदेश के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौप दिया है। पुलिस टीम ने आरोपितों की पहचान व गिरफ्तार करने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपित जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। ये सनसनीखेज वारदात मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की बताई गई।

Related posts

पीएस नरेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान सार्वजनिक सुविधा कियोस्क का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल के समर्थन में विधायक राजेश नागर ने जुटाया जनसमर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा सरकार ने विकास को दी है नई गति: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x