Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा एसटीएफ ने एक कैंटर से 205 किलो गांजा पत्ती जब्त कर तीन को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध नशा कारोबार पर नकेल कसते हुए हांसी पुलिस जिले में करीब 35 लाख रुपये की 2 क्विंटल 5 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद कर तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि एसटीएफ हिसार इकाई द्वारा हरियाणा नंबर के एक कैंटर की चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया। कैंटर, जिसे एक कार द्वारा पायलट किया जा रहा था, को रोका कर जब तलाशी ली गई 2 क्विंटल 5 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की खेप बरामद हुई।
               
अरेस्ट आरोपितों की पहचान कैंटर चालक बिजेंदर उर्फ बंडल और सह चालक परवीन के रूप में हुई है। कैंटर को पायलट कर रही कार सवार की पहचान हांसी के घिराय निवासी विकास के रूप में हुई। आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में पुलिस ने पानीपत जिले में दो आरोपितों  को काबू कर उनके कब्जे से 7 किलो 50 ग्राम चरस बरामद की है। जब्त चरस की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

Related posts

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आज पचास हजार के ईनामी बदमाश जितेंद्र व उसके एक साथी को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश,मास्टरमाइंड समेत 4 अरेस्ट , भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में बंद कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना के 4 बदमाश दुकान दार को रंगदारी नहीं देने पर पीटने पर पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x