Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मंत्रिमंडल ने फरीदाबाद निवासी शहीद संदीप की पत्नी गीता को आवासीय प्लाट देने को मंजूरी दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जिला फरीदाबाद के गांव अटाली निवासी शहीद नायक संदीप की पत्नी श्रीमती गीता को 200 वर्ग गज का आवासीय प्लाट देने के ग्राम पंचायत अटाली (जिला फरीदाबाद) के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।नायक संदीप ने 19 फरवरी, 2019 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। परिवार की परिस्थितियों और पर्याप्त आवासीय सुविधा की कमी को देखते हुए, ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर विचार किया गया और राज्य मंत्रिमंडल द्वारा इसे मंजूरी दी गई।प्लाट का आवंटन पंजाब ग्राम साझा भूमि (विनियमन) नियम, 1964 के नियम 13ए के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। हरियाणा सरकार राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व मारपीट करने का मामले में क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 की टीम ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण पाल के पक्ष में निकाली गई पदयात्रा जो बन गया बहुत बड़ा रैला-देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

बहन की शादी आगामी18 जुलाई को होनी थी, पैसे की जरुरत थी, मालिक का पैसा मेरे करीब पड़ा था और वह लेकर फरार हो गया-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x