Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बहन की शादी आगामी18 जुलाई को होनी थी, पैसे की जरुरत थी, मालिक का पैसा मेरे करीब पड़ा था और वह लेकर फरार हो गया-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस चौकी सेक्टर-11 में कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड ने शिकायत दी की उसकी गैस एजेंसी चावला कालोनी से तथा फ्लैट के पैसे आए थे जिनके बारे मे ड्राईवर संदीप को पता था।  सुमित ने बताया कि उसके पास कांग्रेस नेता लखन सिंगला व रिंकू चंदीला मिलने आए हुए थे और वह उनके साथ मीटिंग में व्यस्त हो गया, लेकिन मौका देख कर मेरा ड्राईवर आरोपित  संदीप गाडी से 8.57 लाख रुपये लेकर , गाडी को लॉक कर फरार हो गया। जिसके तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आरोपित को पलवल-अलीगढ़ रोड से अरेस्ट  कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड ने चौकी में पैसे चोरी होने की सूचना  दी जिसपर थाना सेक्टर-7 में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी सहायता से आरोपित  संदीप को पलवल अलीगढ़ रोड से अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित की पहचान संदीप निवासी दरगवा थाना पिसावा अलीगढ़ के रुप में हुई है।आरोपित ने बताया कि वह पिछले 7 साल से सुमित गौड के यहां वह ड्राईवर का काम करता था । उसकी बहन की शादी आगामी 18 जुलाई -2021 को है तथा गांव में भी उसने कुछ पैसे उधार ले रखे है। जो उसने इतने पैसे देखे तो उसकी नियत खराब हो गई थी जिसपर आरोपित ने गाडी से 8.57 लाख रुपये निकाल कर गाडी को लॉक कर पैसे लेकर अपने गांव के लिए निकल लिया। आरोपित के कब्जे से 3.78 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपितों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमाण्ड के दौरान बाकी रकम की रिकवरी की जाएगी ।

Related posts

फरीदाबाद : एनएच 4 में एक टेम्पू मालिक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी, हत्यारों ने हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में एक निजी कंपनी की बड़ी बस गुजरते वक़्त गई अटक,एसी के उड़े परखच्चे ,हादसा टला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 19 को रिमोर्ट कंट्रोल से बल्लभगढ़ मेट्रो का करेंगें उद्धघाटन ,अधिकारीयों की लगाई डियूटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x