Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार में लाखों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए थे-अमित शाह

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज शनिवार को गुजरात के सिद्धपुरा (पाटन) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया और बीते 9 साल को भारत के विकास एवं प्रगति के लिए ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, राज्य सरकार में उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गौरव को बीते 9 साल में हर क्षेत्र में प्रतिष्ठित करने का महती कार्य हुआ है। आज की ये जनसभा प्रधानमंत्री के 9 वर्ष की सरकार पूरे होने पर जनता को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किया गया है।

देश में वर्षों तक पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी थी। नौ वर्ष के अंदर देश में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। इसका सारा श्रेय देश के 140 करोड़ जनता के साथ छह करोड़ गुजराती भाई-बहनों को जाता है। गुजरात की जनता ने पिछले 32 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है और भाजपा की सरकार बनाई है। मैं गुजरात की जनता को प्रणाम करता हूँ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार में लाखों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए थे। आज राहुल गाँधी विदेशी धरती पर जाकर भारत के विरोध में बोलते हैं लेकिन ये कांग्रेस की सरकार थी जिसने देश में जम कर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस की यूपीए सरकार में कोई ऐसा क्षेत्र बचा नहीं था जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो। पूरा देश निराशा के गर्त में जा रहा था, उस विषम परिस्थिति में देश की जनता ने नरेन्द्र भाई मोदी जी में अपनी आस्था व्यक्त की। पिछले 9 वर्षों में हमारे विरोधी भी हमारी केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके। शाह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के इतिहास में नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल स्वर्णाक्षरों में अंकित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री ने बीते 9 वर्षों में न केवल आर्थिक मंदी को समाप्त किया बल्कि आर्थिक कुव्यवस्था भी समाप्त की। कोविड महामारी के दौरान एक और देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत हुई तो वहीं देश में दो-दो कोविड-रोधी वैक्सीन विकसित कर 220 करोड़ से अधिक डोज मुफ्त में लोगों को लगाए गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच में यूक्रेन से
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 20 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को सकुशल घर लेकर आये।

Related posts

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ने टीम दो मुकदमे भ्रष्टाचार के किए दर्ज, 1 महिला सब इंस्पेक्टर, हवलदार व कॉन्स्टेबल का नाम शामिल है।

Ajit Sinha

हिटलर के पालतू मगरमच्छ की मौत, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

Ajit Sinha

कई मामलों में वांछित आदतन बदमाश को दिल्ली पुलिस की एजीएस अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x