Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अन्वेषण में उत्कृष्टता: हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के चार पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2022 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया है। अलंकृत होने वालों में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इंस्पेक्टर बसंत कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार, महिला सब इंस्पेक्टर सुमन देवी और हेड कांस्टेबल गोपाल चंद को इस प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित किया गया।

प्रतिष्ठित पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारियों द्वारा अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए सांइटिफिक इन्वेस्टीगेशन के माध्यम से मामलों को सुलझाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में इस मेडल की स्थापना अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा इस तरह की ‘जांच में उत्कृष्टता‘ को मान्यता देने के उद्देश्य से की गई थी।

Related posts

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एनजीओ चलाने वाली महिला व उसके साथी को 1 लाख रूपए में बच्ची को बेचते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

123 वर्ष की उम्र में हुआ गुरुग्राम की पार्वती देवी का निधन, लंबी आयु के लिए गाय के दूध को दिया श्रेय, परिजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x