Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जिला फतेहाबाद के जाखल थाना में तैनात एएसआई सोहन सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई शिकायतकर्ता के बेटे को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रहा था।एंटी करप्शन ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव जाखल के बाजीगर बस्ती निवासी राज कौर ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी उसके बेटे को एक झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गठित की गई है। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर आरोपी एएसआई सोहन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 हजार रुपये की राशि बरामद की।एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद:डॉक्टर दिनेश गुप्ता 2025 के लिए बने आईएमए के प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना धौज में तैनात एएसआई हेमराज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 7 उप-निरीक्षकों को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाया गया हैं, लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x