Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कंपनी में टैंकर से पानी की सप्लाई देना है, तो पैसे देने होंगे, मना करने पर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: कंपनी में पानी की सप्लाई देना है, तो उसे इसके बदले में पैसे देने होंगे,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, और लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर -10, गुरुग्राम में कानून की उचित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। ये वारदात गत 30 जून 2024 की है। अब पुलिस ने मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम मनीष , निवासी घनवापुर , गुरुग्राम , सुमित उर्फ बाबा निवासी बहादुरगढ़ हाल निवासी शीतला कॉलोनी गुरुग्राम व विक्की निवासी नांगल पठानी,जिला रेवाड़ी हाल निवासी सैक्टर -88 गुरुग्राम हैं। पुलिस की माने तो गिरफ्तार आरोपितों पर पहले से भी दो मुकदमे दर्ज है। झगडे में इस्तेमाल की गई लाठी -डंडे को बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

नाइट कर्फ्यू में चल रहा था अश्लील मुजरा, डांस और अनैतिक देह व्यापार,पुलिस ने रेड कर पांच महिलाओं समेत 36 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 18 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति द्वारा अगवा की गई महिला को मथुरा से किया बरामद, सह आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x