Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 15 दिन में खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने वाले जेई को किया निलंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के चंदपुरा गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदलने वाले बिजली निगम के जेई (कनिष्ठ अभियंता) संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।  अंबाला छावनी के गांव चंदपुरा के ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि चंदपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है और इस संबंध में उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया, अम्बाला छावनी के जेई संजय कुमार को लगभग 15 दिन पहले शिकायत दी थी। मगर अब तक न तो ट्रांसफार्मर को ठीक किया गया और न ही इसे बदला गया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि बिजली के खराब ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में एक घंटे के भीतर ठीक या बदलकर विद्युत आपूर्ति चालू की जाए और ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर या मरम्मत करके बिजली की आपूर्ति की जाए।  उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जहां जेई को सस्पेंड किया गया है वहीं खराब ट्रांसफार्मर को भी बिजली निगम द्वारा बदल दिया गया है।

Related posts

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नई दिल्ली आवास पर प्रदेश के कोने कोने से आए उनके समर्थकों ने उनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha

सोनीपत में केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र को नए हाईवे की सौगात दी जा रही है का उद्घाटन नितिन गडकड़ी करेंगें

Ajit Sinha

हरियाणा:17 बाल कैदियों ने तीन जेल वार्डनों पर कातिलाना हमला कर,चाबी छीने और गेट खोल कर हुए फरार, केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x