Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक सलाखों के पीछे, 2 नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी बाल सुधार गृह भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर  शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में थाना पिंजौर पुलिस टीम द्वारा की गई।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 29 जुलाई को हमें सूचना मिली थी कि एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा फिलहाल पंचकूला में आस-पड़ोस में रह रहे थे। पीड़िता के माता-पिता जब काम पर गए हुए थे, उसी दौरान 20 वर्षीय युवक ने मौके का दुरुपयोग करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस मामले में 2 नाबालिग भी शामिल थे।

डीसीपी ने बताया कि यह घटना तब उजागर हुई जब बच्ची की डिलीवरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के नौ महीने पूरे हो जाने के बावजूद परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी।इस संबंध में पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह की अगुवाई में पुलिस ने स्वयं मामले में संज्ञान लिया और जांच को आगे बढ़ाया गया व भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 70(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। 6 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता की काउंसलिंग भी करवाई गई।

पुलिस की सतर्कता से 22 अगस्त को एएसआई सुनीता ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी मामले में सब-इंस्पेक्टर सुखबीर ने 22 अगस्त को ही दो अन्य नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा, क्योंकि जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्होंने भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। डीसीपी ने आमजन से अपील की कि “अपराध चाहे किसी भी प्रकार का हो, उसे छुपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।”

Related posts

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शकरपुर टीम और बदमाशों के बीच उस्मानपुर में हुई मुठभेड़, तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। 

Ajit Sinha

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राज्य के कालेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x