Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भ्रष्टाचार कतई सहन नहीं, दोषी पाए जाने पर भ्रष्ट अधिकारियों की जाएगी नौकरी और उनसे ही होगी वसूली – दुष्यंत चौटाला

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि विकास एवं पंचायत विभाग में जिन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कई शिकायतें मिलेंगी और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन व वसूली जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम, जिनके पास विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने वीरवार को सीएम विंडो पर विभाग से संबंधित आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

दुष्यंत चौटाला ने विकास एवं पंचायत विभाग में लंबित जांच के मुद्दों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे ग्रामीण विकास के दौरान किए गई गड़बड़ियों को कतई सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे सीएम विंडो पर आने वाली बड़ी शिकायतों की मासिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को विभाग का रिकार्ड जल्द से जल्द ऑनलाइन करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी विभागीय अधिकारी रिकार्ड के गायब होने व जलाने आदि के बहाने न बना सके। उन्होंने यह भी कहा कि गड़बड़ियों की शिकायत की जांच करने वाले वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले संबंधित मुद्दों की फोटो लेगा ताकि बाद में ऐसे मामलों में रिकार्ड या तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न हो।               

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे लोगों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को भ्रष्ट लोगों की जेब में नहीं जाने देंगे। उन्होंने कुछ सरपंचों द्वारा विकास कार्यों में की गई गड़बड़ियों की शिकायत पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि कोई भी सरपंच उच्चा धिकारी के साथ मिलीभगत करके गड़बड़ी करता है तो ऐसे सरपंच के साथ अधिकारी से भी रिकवरी की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आवास के मामले में मजदूर परिवारों को मिली राहत

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ के घोटाले का करारा जवाब देगी जनता – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x