Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देवेंद्र बबली आज उसी कांग्रेस की चौखट पर पहुंचे, जहां हुए थे अपमानित – जतिन खिलेरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने विधायक देवेंद्र बबली को स्वार्थी और लालची बताया है। जतिन खिलेरी ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए दर-दर भटकने वाले देवेंद्र बबली आज उसी कांग्रेस के दरवाजे पर आकर खड़े हो गए हैं, जहां उन्हें कभी सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देवेंद्र बबली शायद भूल गए है कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने उनके भरपूर प्रयास के बावजूद टोहाना की टिकट न देकर अपमानित किया था। उन्होंने कहा कि कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस के हाथों में खेलने वाले बबली की राजनीति हास्यास्पद हो चुकी है और ऐसे लोगों को जनता समय आने पर जरूर आईना दिखाएगी। खिलेरी ने कहा कि देवेंद्र बबली आज सिर्फ अपने लालच में बार-बार विचारधारा बदल रहे हैं। 

युवा जेजेपी प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने कहा कि साल 2014 में देवेंद्र बबली विधानसभा का चुनाव हार गए थे, लेकिन इसके बावजूद जेजेपी ने उन्हें टिकट दी और जेजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत से वे पहली बार विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने न केवल बबली को विधायक पद तक पहुंचाया बल्कि उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया। खिलेरी ने कहा कि देवेंद्र बबली ने कभी जेजेपी और जनता के हित में नहीं सोचा, वे हर मौके पर पीठ में छुरा घोंपने की राजनीति करने में व्यस्त रहे। जतिन ने कहा कि देवेंद्र बबली की राजनीति मौकापरस्त नेताओं की तरह रही है, कुछ दिन बबली भाजपा के इशारों पर चले, लेकिन वहां उनका लालच पूरा नहीं हुआ तो वे अब कांग्रेस के सामने नतमस्तक हो रहे है। उन्होंने कहा कि बबली ने न केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जेजेपी को धोखा दिया है बल्कि टोहाना की जनता की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। जतिन खिलेरी ने कहा कि राजनीतिक लालच में अंधे देवेंद्र बबली जगह-जगह अपनी निष्ठा को गिरवी रखकर पूरी तरह बेनकाब हो गए है। युवा जेजेपी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर बबली जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते तो उन्हें कभी इस तरह दर-दर पर भटकना नहीं पड़ता।

Related posts

बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदल दिए, लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाया – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चेन्नई में दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

Ajit Sinha

जजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारियों ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x