Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

किसान एवं युवा हितैषी नीतियों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : डॉ. सतीश पूनिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ रोहतक: भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांपला में किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को नमन किया। दोनों नेताओं ने देश एवं प्रदेश के किसानों के हितों के लिए सर छोटूराम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद कर नई पीढ़ी को उनका अनुसरण करने का आह्वान भी किया। सतीश पूनिया और सुमित गोदारा ने सांपला में किसानों एवं युवाओं से संवाद कर रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताकर विश्व के नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। डॉ. पूनिया ने कहा कि रोहतक से लेकर हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताने का यहां की जनता ने मन बना लिया है। किसान एवं युवा हितैषी नीतियों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, जिससे हरियाणा से लेकर पूरे देश को विकसित बनाने का कार्य संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ होगा।

Related posts

खरगे- पटनायक और मोदी की जोड़ी का काम आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन लूटकर अपने अमीर दोस्तों को बेचना है

Ajit Sinha

सरकार ने अक्टूबर, 2024 से अप्रैल, 2025 तक प्रदेश की ग्राम पंचायतो में विकास कार्यों के लिए 1871 करोड़ रूपये किए जारी

Ajit Sinha

दिल्ली जाने के लिए हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी,सिंघु व टीकरी बॉर्डर का इस्तेमाल करने से बचें यात्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x