Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आज यहां नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढा और मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी प्रदेशवासी मिलकर इस प्रदेश को प्रगति के पथ पर और गति से आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए नए वर्ष में हम नव संकल्प और नए उत्साह के साथ काम करेंगे। यह नया साल सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नव वर्ष में तीन गुणा गति के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी और हरियाणा को सशक्त व समृद्ध राज्य बनाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कामकाज में देरी करने वाली एजेंसी को किया जाए ब्लैकलिस्ट : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने किराया दे कर की ई रिक्शा की सवारी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x