Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में धूमधाम से मनाया नववर्ष समारोह।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद। टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एनआईटी फरीदाबाद में नववर्ष 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस खास मौके पर कंपनी के डायरेक्टर आर. के. चिलाना , विशाल परनामी और सचिन चिलाना ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और सभी को मेहनत और ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा दी, ताकि सभी के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। 

कार्यक्रम की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा अपने अनुभव सांझा करने से हुई। इसके बाद एचआर और एडमिन टीम ने सभी के लिए मजेदार गतिविधियां आयोजित की, जिनमें सभी ने उत्साह से भाग लिया और खुशनुमा माहौल बनाया। इस आयोजन की अरविंद त्यागी, भरत चौहान, नरेंद्र, रविंदर, सोनी यादव, मयंक, जोगिंदर, कुलवंत, आकांक्षा, सरिता, वर्षा, सतीश, राहुल वर्मा और कनिष्क सहित सभी ने प्रशंसा की। टाइम इक्विपमेंट प्रा. लि. ने इस आयोजन से यह दिखाया कि मिलकर काम करने और खुशियां बांटने से हर दिन खास बनाया जा सकता है। समारोह के अंत में सभी ने जलपान का आनंद लिया। हर कोई खुश और मुस्कुराता हुआ नजर आया।

Related posts

फरीदाबाद : कालका पब्लिक स्कूल में किशोरों के मार्गदर्शन के लिए आयोजित की गई कार्यशाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच पुलिस ने पैट्रोल पम्प लूटने के मामले में दो लुटेरे को गिरफ्तार किया, एक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :प्रयास श्री बाला जी संगठन ने शनिदेव मंदिर में किया पौधा रोपण प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है: मनोज मेघनवास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x