Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

सीएम मनोहर लाल ने किराया दे कर की ई रिक्शा की सवारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गुरुग्राम में ‘प्रोजेक्ट परिवर्तन’ का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 600 डीजल चालित थ्री व्हीलरों का स्थान ई-थ्री व्हीलर लेंगे। गुरुग्राम के पर्यावरण संरक्षण के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद कारगर साबित होगा।

प्रोजेक्ट के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर कुछ दूरी तक यात्रा भी की। मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना थ्री व्हीलर में बैठे थे। मुख्यमंत्री जिस थ्री व्हीलर पर सवार हुए उसके पीछे कारगेड व अन्य पुलिस की गाड़ियां भी चलीं। बाद में मुख्यमंत्री राजीव चौक से पहले उतरे और थ्री व्हीलर चालक को किराया भी दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा किराया देने के बाद गुरुग्राम के ऑटो चालक की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। ऑटो चालक ने कहा कि ये पैसे मुख्यमंत्री ने दिए हैं और ये पैसे मैं कभी खर्च नहीं करूंगा।

Related posts

चंडीगढ़: साल के अंतिम दिन जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर दहिया हुआ सस्पेंड,चार्जशीट करने के आदेश।

Ajit Sinha

हमारा संकल्प है कि हर प्रतिभा को एक मंच मिले और हर सपने को पंख लगें – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि तथा विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ- डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x